फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो थाना परिसर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई. जब कुछ असामाजिक तत्व थाना में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे. इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने पर उन्होंने पुलिस पर ही हमला शुरू कर दिया.

घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद सिंह पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार मानगो के दया हॉस्पिटल और सिम्स अस्पताल के संचालकों के बीच विवाद चला आ रहा है.

इसी मामले को लेकर एक पक्ष थाना पहुंचा था. इसी बीच दूसरा पक्ष भी थाना पहुंचा जिसके बाद थाने में ही मारपीट शुरू हो गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version