फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना के मल्टीपरपज हॉल में कोल्हान क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 का विधिवत संपूर्ण डिजिटल उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा (भा.पु.से.) के द्वारा गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर,
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवाशिष, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम, पुलिस उपाधीक्षक यातायात नीरज एवं पुलिस उपाधीक्षक सी सी आर मनोज ठाकुर उपस्थित रहे. इस कोल्हान पुलिस ड्यूटी मीट में 6 विषयों में कुल 10 प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएगी.
इन विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण
1. जांच में वैज्ञानिक सहायता
2. पुलिस फोटोग्राफी
3. कंप्यूटर जागरूकता
4. वीडियोग्राफी
5. एंटी सेबोटाज जांच
6. पुलिस डॉग स्क्वायड
तीन जिलों के पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
पुलिस ड्यूटी मीट में जमशेदपुर जिला से 10 पुलिस पदाधिकारी 2 पुलिसकर्मी एवं 3 श्वान दस्ता है. चाईबासा जिला से 14 पुलिस पदाधिकारी 2 पुलिसकर्मी एवं 1 श्वान दस्ता है. सरायकेला जिला से 8 पुलिस पदाधिकारी 4 पुलिसकर्मी हैं.