फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में टकलू लोहरा के हत्याकांड में जेल से निकले अपराधी और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं उसके पास से दो देशी कट्टा, खोखा, जिंदा गोली, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया गया है.

गिरफ्त में आये अपराधियों में सीतारामडेरा होम पाइप छायानगर का रहने वाला समीर जैना (22), टेल्को गवाला बस्ती निवासी विजय तिवारी उर्फ गोलू (23) और सीतारामडेरा होम पाइप छायानगर का रहने वाला अभिषेक कुमार सिंह (19) शामिल है. गुरुवार को जमशेदपुर एसपी ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मजह 12 घंटे के भीतर टकलू लोहरा हत्याकांड में जेल से निकले अपराधी समीर जैना को उसके दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया गया है.

एसपी ने बताया कि टकलू लोहार के बेटे प्रिंस लोहार को जान से मारने की धमकी दी गयी थी, जिस कारण टकलू लोहार की पत्नी रिक्रु लोहार समीर जैना के घर गयी थी, जहां दोनों ने बीच गाली गलौज के क्रम में समीर जैने द्वारा रिक्रु पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई गयी थी. इसके लिए उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. इसके लिए एसएसपी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी हेड क्वाटर वन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और आरोपी समीर को हिरासत में लिया गया.

उन्होंने बताया कि टकलू लोहार की पत्नी पर फायरिंग करते समय उसका दोस्त अभिषेक सिंह भी एक देशी कट्टा के साथ घटनास्थल पर मौजूद था, जिसके साथ फायरिंग के बाद एक चोरी के मोटरसाइकिल से भागकर दोनों टेल्को के गायत्रीनगर पहुंचे और दूसरे दोस्त विजय तिवारी उर्फ गोली को हथियार और गोली को छुपाने के लिए दिए थे और फायरिंग के बाद खोखा अभिषेक कुमार सिंह को रखने दिया था. फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version