फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में जमीन विवाद के मामलों में आये दिन बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. अभी शनिवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी विवाद में ख़ूनी संघर्ष होते होते बचा, हालांकि यहां खुलेआम हथियार चमकाये गए, जिसे वीडियो फुटेज प्रमाण करते हैं. वहीं इधर, परसुडीह थाना इलाके के कीताडीह सरना मार्शल क्लब के पास एक सिख बुजुर्ग की जमीन को जबरन घेरने का मामला प्रकाश में आया है. बिरसानगर निवासी पीड़ित कमलजीत सिंह वालिया ने सेंटर के पास रहने वाले राकेश और अन्य की शिकायत परसुडीह पुलिस से की है, लेकिन बावजूद उक्त विवादित जमीन पर घेराबंदी का कार्य बेखौफ चल रहा है.

यही है राकेश, जिसपर जमीन घेरने का लगा है आरोप

शिकायत के अनुसार कमलजीत सिंह वालिया ने एक जमीन से मकान दिनांक 16 अगस्त 1973 को सेल डीड संख्या 10063 के तहत खाता संख्या 120 प्लॉट संख्या 832/833 को अपने भाई कश्मीर सिंह के साथ संयुक्त रूप से खरीदा था, जिसे दिनांक 26 मार्च 1991 को बंटवारा नामा निबंध करवाया गया जिसका निबंधन संख्या 2126 है.

परसुडीह पुलिस को की गई शिकायत का पत्र

कमलजीत ने परसुडीह पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उक्त जमीन को लेकर पूर्व से माननीय न्यायालय में एक मुकदमा चल रहा है जिसका टाइटल सूट संख्या 163-2022 है, जिसकी अगली तिथि 22 जुलाई 2025 को सुनवाई के लिए निर्धारित की गई है, जो वर्तमान में सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में लंबित है.

शिकायत पत्र का दूसरा पन्ना

इस बीच मुझे सूचना मिली कि कोई व्यक्ति मेरी जमीन को गैर कानूनी तरीके से चार दिवारी का बाउंड्री कर रहा है. जब मैं इस बात की पुष्टि करने के लिए जमीन पर गया, तो मैंने देखा कि कुछ लोग मेरी जमीन पर बाउंड्री कर रहे हैं. जब मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे लोग उग्र हो गए.

मैंने उन्हें बताया भी कि जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है, परंतु वह लोग मेरी किसी भी बात को नहीं सुने तथा मेरे विरोध करने पर मेरी हत्या कर देने की धमकी देने लगे. उन व्यक्ति में एक का नाम राकेश है.

कमलजीत सिंह ने परसुडीह पुलिस से गुहार लगाई है कि मेरी जमीन पर राकेश एवं अन्य व्यक्तियों को जबरन चार दिवारी का बाउंड्री एवं अन्य कार्य करने से रोका जाए तथा मेरी हत्या कर देने की धमकी देने वालों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए जान माल की सुरक्षा करने की कृपा करें.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version