WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur police : सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची पुलिस, बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री; ग्रामीणों को नक्सलवाद और नशे के खिलाफ किया जागरूक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सुदूरवर्ती और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में जनसरोकार की पहल करते हुए छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, नक्सलवाद और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के साथ ग्रामीण थाना क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों का भ्रमण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों को डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

इसके अलावा नक्सलवाद के खतरों, नशे के दुष्प्रभाव और नशे के खिलाफ सामूहिक जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस की इस सामुदायिक पहल का उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद स्थापित करना बताया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर