उत्तरी सरजामदा पंचायत भवन में जन प्रतिनिधियों और जनता के बीच पहुंची परसुडीह पुलिस, लोगों ने सुनी बातें, सहयोग का दिया आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस आम जनता के बीच शनिवार को पहुंची. जहां परसुडीह के उत्तरी सरजामदा पंचायत भवन में स्थानीय के बीच सीधा जन संवाद किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता से आपसी सामंजस्य को बढ़ावा देना तो था ही, लेकिन साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करना भी था.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने ग्रामीणों और प्रतिनिधियों को बताया कि अभी बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान ना दें. अगर ऐसा कोई मामला आता है तो कोई भी कानून को हाथ में नहीं लें.

ऐसा होने पर 112 या परसुडीह थाना पुलिस को दें. पुलिस मामले में संजीगता के साथ कार्रवाई करेगी. इसी के साथ ही थाना प्रभारी ने क्षेत्र में नशे के विरुद्ध भी लोगों को जागरूक रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि कहीं किसी भी प्रकार का नशा बिक रहा है. इसकी जानकारी होने पर वह पुलिस को सहयोग करें. जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा.

बैठक में जिला परिषद कुसूम पूर्ति, उत्तरी सरजामदा की मुखिया महावीर मुर्मू, दक्षिण पंचायत की मुखिया सुमी केराई, गदड़ा पंचायत की मुखिया सुनीता नाग समेत तीनों पंचायत के सदस्य और भारी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version