WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 23 मार्च को काले के नेतृत्व में एग्रीको मैदान से निकलेगी शहीदों के सम्मान में देश की भव्य अखंड तिरंगा यात्रा, तैयारियां जोरों पर-Video

SHARE:

2016 में दिल्ली के जेएनयू में भारत तुम्हारे टुकड़े होंगे हज़ार के नारे लगने के बाद हुआ था नमन संस्था का गठन

यात्रा में पूरे भारतवर्ष की झांकी झलकेगी, होगी आकर्षण का केंद्र

Jamshedpur.
नमन शहीदों के सपनों को संस्था द्वारा आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा 23 मार्च को आयोजित है. इस यात्रा में शहर के असंख्य युवा एवं राष्ट्रभक्त जमशेदपुर वासी शामिल होंगे. यह यात्रा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से सुबह 09.55 बजे आरंभ होगी. इसके पहले उस मैदान में 9:00 बजे से यात्रा में शामिल होने वाले लोग जुटने लगेंगे. यात्रा की तैयारियों के लिए जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठक की गई है और लोगों ने भरोसा दिया है कि यह यात्रा अभूतपूर्व होगी. साकची के एक होटल में सोमवार को नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने इस यात्रा के उद्देश्य और उसकी रुपरेखा साझा की. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि 23 मार्च शहादत दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है. इसी दिन भारत माता की आजादी के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपना बलिदान दिया था. जब अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी थी. यह यात्रा जमशेदपुर में तब शुरू हुई जब सन 2016 में जेएनयू में “भारत माता तेरे टुकड़े होंगे हजार” जैसे राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए थे. उसी के प्रतिवाद में नमन का गठन किया गया. यह गठन शहर के जाने-माने समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया और तभी से काले के नेतृत्व में इस दिन यह यात्रा निकाली जाती है. बीच के 3 वर्षों में कोरोना प्रतिबंधों के चलते सार्वजनिक रूप से यात्रा नहीं निकाली जा पाई थी. इस वर्ष लोगों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है. इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इन मार्गों से गुजरेगी अखंड तिरंगा यात्रा
यात्रा का मार्ग एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से एग्रिको चौक ,भालुबासा चौक, काशीडीह चौक, साकची सब्जी बाजार, साकची गोल चक्कर, बसंत सिनेमा चौक, 9 नंबर बस स्टैंड होते हुए हावड़ा ब्रिज, आरडी टाटा चौक, पुलिस लाइन, गोलमुरी आकाशदीप चौक है. वहां से पुनः एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान पर आकर यात्रा समाप्त होगी.

राष्ट्र भक्तों के बीच बंटेगा भोग

काले ने बताया कि समापन के समय यात्रा में शामिल सभी राष्ट्र भक्तों के लिए भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई है. इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के नामचीन कलाकारों, जैसे भजन सम्राट अनूप जलोटा, कैलाश खेर, लखबीर सिंह लक्खा, मनोज तिवारी आदि ने अपनी अपील जारी की है. यात्रा के कार्यक्रम को लेकर और उसके प्रचार-प्रसार के लिए कल से शहर में वाहन पर लाउडस्पीकर में प्रचार भी किया जाएगा. इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य वीर बलिदानों के सपनों को जिंदा रखना है और युवा शक्ति को राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से वाकिफ कराना है. शहीदों ने जो सपना देखा हमारा स्वतंत्र भारत कैसा हो, भारतवासी कैसे एक दूसरे के साथ मिलकर फिर किसी विघटनकारी ताकत के हाथ में खिलौना ना बन जाए, उसको प्रज्वलित बनाए रखें.
इस यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व नौजवानों के शामिल होने की परंपरा रही है. इस यात्रा को दो दर्जन स्थानों पर मां भारती के रथ का स्वागत होता आया है जिसमें रथ का फूलों से स्वागत भी होता है.
यात्रा को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नौजवान साथियों का भरपूर सहयोग सदैव मिलता रहा है. इस यात्रा को सफल बनाने में शहर की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी शामिल होंगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजदूर नेता राकेश्वर पांडे, पत्रकार ब्रजभूषण सिंह आदि शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर