फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र बागबेड़ा उत्तरी घाघीडीह पंचायत अन्तर्गत हरहरगुटुटु काली मंदिर प्रांगण में गुरुवार को 200 केवी का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. इससे क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है.
मंदिर प्रांगण में पहले 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा था. इससे स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था. स्थानीय निवासी बिट्टू साहू, अभिषेक एंव संदीप द्वारा लगातार इसकी सूचना दी जा रही थी. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इलाके की जिला परिषद सदस्य पूणिमा मल्लिक ने पहल की.
उनके प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर मंदिर समिति के प्रतिनिधियों को सुपुर्द किया गया. मौके पर मानिक मल्लिक मुख्य रूप से जबकि स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. मानिक मल्लिक ने कहा कि जिला परिषद का प्रयास हमेशा ही रहेगा कि क्षेत्रवासी को किसी भी समस्या ना हो. उसका निदान हर हाल में किया जायेगा.

