फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को बिष्टुपुर के तुलसी भवन में रंगारंग मंच में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त राजीव रंजन,  खेल प्रबंधन जेआरडी टाटा स्टील एवं हैंडबॉल एसोसिएशन के मुख्य कोच हसन इमाम मल्लिक,  प्रबंध निदेशक, ए.एस. कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड अवधेश गिरी, जिला परिवहन अधिकारी धनंजय सिंह उपस्थित हुए. इन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें समाज में बुजुर्गों की स्थिति दर्शाना, वृद्धा आश्रम एवं विविधता में एकता को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. इस अवसर पर डीसी राजीव रंजन ने बच्चों को अनुशासन, चरित्र एवं शिक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर परसुडीह के थानेदार अविनाश कुमार,  प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर तुलसी भवन  अरुणा भूषण, अध्यक्ष संस्कार भारती रागिनी भूषण, प्रबंध निदेशक, एसआईएसएस प्राइवेट लिमिटेड अमित गिरी, विक्रम सिंह (प्रबंध निदेशक पुलकित इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड), चंद्रशेखर पर्वत प्रबंध निदेशक, डिजनी एंड फन वर्ल्ड, लूसी सिंह अध्यक्षा, इंद्रजीत कलसी शारदा यूनिवर्सिटी एवं वेलफेयर ट्रस्ट की सचिव, अखिलेश्वर सिंह संस्थापक, राजकुमारी घोष (अलका जैन यूनिवर्सिटी की एचओडी, प्रसनजीत तिवारी सचिव, तुलसी भव, विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह, विद्यालय सचिव सौरव गिरी आदि ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किए और उन्हें प्रोत्साहित किया.

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में एडमिन केसी भारती, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खण्डाईत, को-ऑर्डिनेटर स्वाति झा, बर्मामाइंस शाखा की को-ऑर्डिनेटर निर्मला, कल्चरल हेड चुमकी कुमारी, एग्जामिनेशन हेड विश्वास त्रिपाठी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया. 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version