फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद तिवारी ने कहा कि मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देता हूं. विशेष कर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिन्होंने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एआईसीसी के निर्देश पर प्रदान की.

मैं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी की विचारधाराओं को एवं ज्वलंत मुद्दो को जन-जन तक पहुंचा कर पूरे राज्य में संगठन को मजबूत बनाने का काम करूंगा. विगत 40 वर्षों से पार्टी ने जो भी जिम्मेदारियां प्रदान की है. उसकी इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते आया हूं.

प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद तिवारी को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र झा, जिला कांग्रेस के महामंत्री अविनाश सिंह, महामंत्री राकेश साहू, अधिवक्ता निलेश कुमार, महिला कांग्रेस नेत्री अपर्णा गुहा, जिला कांग्रेस के सचिव रंजीत झा, कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद समेत जिले के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना बधाई संदेश भेजकर तिवारी के मनोनयन पर प्रसन्न व्यक्त की.

सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा की पार्टी ने एक अनुभवी तेज तरार नेता को प्रदेश प्रवक्ता बनाया. इससे पार्टी संगठन को एक नई ऊर्जा ताकत मिलेगी.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version