Jamshedpur : फदलूगोड़ा में रवि ट्रांसपोर्ट और समाजसेवी चंचल भाटिया ने लगाई छबील

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

एनएच -33 स्थित फदलूगोड़ा में रविवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को नमन करते हुए अरदास उपरांत छबील के आयोजन में शरबत, चना का वितरण किया गया. भीषण गर्मी में इससे राहगीरों सह ट्रक ड्राइवरों को जहां राहत मिली, वहीं गुरवाणी से स्थानीय इलाका भक्तिमय हो गया. स्थानीय लोगों के अलावा सिख भाटिया परिवार की महिलाओं ने भी सेवा निभाई.

सन 1606 ईस्वी में मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर यशा कानून के तहत गुरु अर्जन देव जी को गरम तवे पर बैठाकर तथा उनके शरीर पर उबलता हुआ पानी तथा गर्म रेत डालकर शहीद कर दिया गया था. उन्होंने ईश्वर की रजा को स्वीकार किया था और शिष्यों को यही संदेश दिया कि अडिग रहकर राष्ट्र धर्म स्वाभिमान की रक्षा करनी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी चंचल भाटिया, रविंदर सिंह, मनजोत सिंह, सुखराज सिंह, चाँद सिंह विल्ख़ू, मनमीत कौर, अमरदीप कौर, बेबी कौर और कई पारिवारिक सदस्यों का सहयोग रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें