WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने भाजपा जमशेदपुर महानगर ने 101 किलो लड्डू का किया वितरण, भव्य आतिशबाजी कर मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने लगाए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में जमशेदपुर में जगह-जगह पर जश्न का माहौल है। नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य आतिशबाजी कर आमजनों के बीच 101 किलो लड्डू का वितरण किया गया। रविवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में जुटे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक तीसरी बार शपथ लेने और एनडीए सरकार में मंत्रि परिषद के शपथ लेने पर जमकर नारेबाजी की एवं सिंह बाजा व डीजे की धुन पर जमकर थिरके।

इस दौरान हाथों में भाजपा का ध्वज लिए कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। यह पल जमशेदपुर की जनता और समस्त झारखंडवासियों के लिए गौरव और हर्ष का पल है। आजादी के बाद पहली बार कोई गैर-कांग्रेसी नेता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने ‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है, और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीसरी बार विश्वास प्रकट किया है। भाजपा नेताओं ने जमशेदपुरवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मना जश्न: जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों के प्रमुख चौक-चौराहों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नरेंद्र मोदी एवं एनडीए सरकार के केंद्रीय मंत्रिपरिषद की शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाकर खुशियां मनाई। इस दौरान आतिशबाजी कर एवं लड्डू वितरण कर आमजनों को बधाई दी गई।

इस दौरान रीता मिश्रा, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह गिल, नीलू मछुआ, प्रेम झा, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मनी मोहंती, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, चिंटू सिंह, चांदमुनी कुंकल, किशोर साहू, अभिषेक दे, मुनचुन, संजीत चौरसिया, बिनोद गुप्ता, ओम पोद्दार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर