Jamshedpur : दुर्गापूजा आयोजित करने को लेकर माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर की नई कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन, विकास सिंह बने अध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

इस वर्ष शारदीय दुर्गापूजा आयोजित करने को लेकर जमशेदपुर अंतर्गत माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के द्वारा नई कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन हेतु सुन्दरनगर के वरीय सदस्य कन्हैया पाण्डेय की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन जय माँ शक्ति कल्याण मण्डप के प्रांगण में किया गया। बैठक का संचालन सदस्य पप्पु कुमार वर्मा ने किया। बैठक में बीते वर्ष के पूजा के आय व्यय एवं पूजा की समीक्षा की गई। बैठक में इस वर्ष शारदीय दुर्गापूजा त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : परसुडीह दुखू टोला में जल जमाव से जीवन अस्त व्यस्त, जन प्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों में रोष, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बाबत एक नई कमेटी का गठन किया गया, जिसकी देख रेख में त्यौहार मनाया जाएगा, जिसमें सर्वसहमति से विकास सिंह को अध्यक्ष व महासचिव पप्पु कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष जयकांत सिंह को बनाया गया. मौके पर कमिटी के वरीय सदस्य शशिकांत ओझा,कन्हैया पाण्डेय, राजनारायण सिंह, सरदार रविन्द्र सिंह, जयकृष्ण मिश्रा, रामानंद वर्मा, संजय कुमार, चंद्रभूषण सिंह, संतन ओझा, भवेश प्रसाद, जया भारती, अपर्णा मुख़र्जी, सैलेन्द्र सिंह, अमित मोदी, जितेन्द्र ओझा, राज सिंह, रामकृष्ण मिश्रा, कंचन ओझा, कृष्णा कुमार, निशांत सिंह एवं सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें