लौहनगरी की कई शख्सियतों ने श्री गुरु अर्जुन देव जी को दी श्रद्धांजलि, अंदर देखें – तस्वीरें 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर का टाटानगर स्टेशन चौक रविवार को गुरवाणी की मधुर आवाज से गूंज उठा. मौका था स्टेशन इन गेट के सामने सिख समुदाय के पंचम पातशाह, शहीदों के सरताज एवं शांति के कुंज श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिहाड़े को समर्पित शबील (मीठे ठंडे जल, चना एवं कड़ाह प्रसाद वितरण) के आयोजन का. भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. सर्वप्रथम अकाली दल के सुखदेव सिंह ने अरदास की. इसके उपरान्त राहगीरों के बीच मीठा ठंडा जल,चना एवं कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया.

इन्होंने शामिल होकर सेवा में बांटे हाथ

इस सेवा कार्य के आयोजन में शहर के कई प्रमुख शख्सियत शामिल हुए. मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, समाजसेवी राज कुमार सिंह, भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, सीजीपीसी के कार्यवाहक प्रधान सुखविन्द्र सिंह राजू, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरेन्द्र सिंह शिंदे, सेंट्रल सिख नौजवान के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविन्द्र कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, अकाली दल से रामकिशन सिंह, रविंद्र सिंह, कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष मंजीत आनंद, झामुमो के युवा नेता सन्नी सिंह, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, समाजसेवी चंचल भाटिया, आगाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, हरविन्दर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, संदीप शर्मा उर्फ बॉबी, टेल्को के प्रधान बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह संसोआ, हरविंदर सिंह, जगतार नागी ने राहगीरों, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, कुली सिंह, समाजसेवी विशाल तिवारी, संतोष चौबे, कीताडीह के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह गांधी, अर्जुन वालिया, घाटशिला के प्रधान हरभजन सिंह, बलवंत सिंह, रमेश हांसदा, गुरमेल सिंह, मनोज कुमार, रोबिन हांसदा, अरुण मंडल, अजय सिंह, राजू सिंह सरदार आदि ने सेवा की और गुरु साहिब की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए मानव सेवा का संदेश दिया.

इनका रहा सहयोग

जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार चरणजीत सिंह की अगुवाई में यह सेवा कार्य तीन सालों से आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी ने मानवता, सत्य एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. उनकी शहादत हमें सेवा, समर्पण और भाईचारे की प्रेरणा देती है. साथ में गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर, गोलपहाड़ी की ग्रंथी बीबी गुरमीर कौर, गुरमीत कौर (स्वीटी) किताडीह से दलजीत कौर, बंटी सिंह, रज्जी, तरन, रमन,  गुरकिरत सिंह, अवलीन कौर, छोटू यादव, नीतिन पिलगर आदि ने सहयोग किया. छबील के दौरान सैकड़ों लोगों ने शीतल शरबत एवं चना ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की, छबील की सेवा दोपहर 12 से 3 बजे तक चला. गणमान्य लोगों का आना जाना लगा रहा.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version