Breaking News
Jamshedpur : काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार जगजीत सिंह का निधन, सिख समाज में शोक की लहर Jamshedpur : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला ‘सुरक्षित यातायात अभियानम्’, जागरूकता सेमिनार आयोजित

SHARE:

सुरक्षित यातायात अभियानम्

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थ एवं रोटरैक्ट क्लब ऑफ करीम सिटी के सहयोग से वर्षभर चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान “सुरक्षित यातायात अभियानम् (Safe Road Campaign)” की शुरुआत करीम सिटी कॉलेज के सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार के साथ की। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार यातायात संस्कृति विकसित करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि यातायात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी ट्रैफिक) नीरज पाठक एवं विशिष्ट अतिथि करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़ ने किया। अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की त्रैमासिक कार्यक्रम पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

स्वागत भाषण में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन गुरप्रीत भाटिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पूरे वर्ष स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य अतिथि डीएसपी ट्रैफिक नीरज पाठक ने अपने प्रेरक संबोधन में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, यातायात नियमों के महत्व और सुरक्षित वाहन संचालन के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि छोटी-सी सावधानी कई जिंदगियां बचा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया। वहीं टाटा मोटर्स के सीनियर मैनेजर (सेफ्टी एंड सस्टेनेबिलिटी) रामानुज ओझा ने सड़क सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं पर जानकारी साझा की।

इसके अलावा टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. शिशिर कुमार, डॉ. भानु स्वाइन और डॉ. शरद ने दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन आवर’ के महत्व और प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे में सही उपचार मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

सेमिनार में रोटेरियन्स, रोटरैक्टर्स, इंटरैक्टर्स, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नीता अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से यह अभियान पूरे वर्ष विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से चलाया जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति समाज में व्यापक जन-जागरूकता विकसित की जा सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर