Jamshedpur : आरटीआई कार्यकर्त्ता संघ ने अपने पूर्व कोषाध्यक्ष बेहरा को दी श्रद्धांजलि 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में आरटीआई कार्यकर्ता संघ का एक बैठक साकची पुराना कोर्ट स्थित पेंशनर समाज के भवन में आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इसमें आरटीआई कार्यकर्ताओ के द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय अनुप कुमार बेहरा के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हुए केन्द्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर ने कहा कि स्वर्गीय अनुप कुमार बेहरा

एक ईमानदार कर्मठ एवं सरल स्वाभाव के व्यक्ति थे. उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता संघ के लिए बहुत से ऐसे कार्य किए हैं, जिसको आरटीआई कार्यकर्ता संघ के द्वारा कभी भूलाया नहीं जा सकता है.

केन्द्रीय महासचिव कृतिवास मंडल ने कहा कि संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय अनुप कुमार बेहरा के अचानक स्वर्गवास हो जाने के कारण आरटीआई कार्यकर्ता संघ को अपार क्षति हुई है, जिसकी क्षतिपूर्ति संघ को कभी नहीं हो सकती है.

बैठक में आगामी कार्यक्रम का भी रूप रेखा तैयार किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूर्वी घोष, मुस्ताक अहमद, सदन ठाकुर, सचिव दिनेश कर्मकार, ऋषिकेश केसरी, सरायकेला खरसावां जिला सचिव असुस्थमा कर्मकार, सुसेन गोप, मंजुषा बारला, दिनेश कुमार किन्नू, कांग्रेस महतो एवं दर्जनों आरटीआई कार्यकर्ता मौजूद थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय उपाध्यक्ष सदन ठाकुर ने किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें