फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के कदमा में सावन क्वीन 2024 महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित रहे। यह आयोजन अनु ओझा और प्रिया श्रीवास्तव के द्वारा किया गया था। सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस अवसर पर यहां आयोजन चार चांद लगा रहा था। सभी स्त्रियां हरे रंग के परिधान में सोलाह श्रृंगार कर पहुंची थी।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने साकची में सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन
इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बनी रहती है और जनप्रतिनिधि का यह प्रयास होता है कि महिला शक्ति के लिए इस तरह का आयोजन आगे भी होता रहे।