फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर की सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) की अध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में यात्रा परिवार के सदस्यों ने अपनी मानवता का बोध जागृत करते हुए एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए एमजीएम के भिलाई पाहाड़ी में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह, अर्जुन रजक, पिंकी देवी, निरंजन तिवारी, समरजीत सिंह, अनामिका कुमारी, रीता शर्मा, आकाश दास, जगतार सिंह गिल समेत संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version