शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच वितरित की गई पाठ्य सामग्री
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सरजामदा गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु का शहादत दिवस अलग अंदाज में मनाया गया. रविवार को आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए 70 से ज़्यादा बच्चों के बीच कॉपी-किताब (पाठ्य सामग्री) का वितरण किया गया.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था.
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने शहीदों को तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान रविंदर सिंह मिंटा, बलदेव सिंह बल्ले, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, उत्तरी सरजामदा की मुखिया सूमी कराई, दक्षिण की मुखिया नागी मुर्मू, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जसवीर कौर, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, नौजवान सभा के सलाहकार सुखदेव सिंह, युवा समाजसेवी हिमांशु झा, बहादर गतका ग्रुप के जगजीत सिंह, पंकज शर्मा, आरव सागर आदि उपस्थित रहे.
सभी ने आयोजन की सराहना की और सिख नौजवान सभा के इस प्रयास को बेहद सराहनीय बताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सिख नौजवान सभा के प्रधान जगप्रीत सिंह जे डी, सन्नी सिंह, शिवाकर सिंह, पुनीत दास, निखिल महतो आदि का सहयोग रहा.

