फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में सिविल डिफेंस कार्यालय बिष्टुपुर में 62वीं नागरीक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक सह धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजुमदार ने झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस मौके पर उन्होंने झंडे को सलामी दी और सिविल डिफेंस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाढ़, आगजनी, आपदा आदि जैसे मानवता के कार्यों में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक तत्परता के साथ अहम भूमिका निभाते हैं।
इनकी जितनी भी सराहना की जाए, वह कम ही होगी। उन्होंने नागरिक सुरक्षा के बेहतरी के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने की बात कही। स्थापना दिवस पर सिविल डिफेंस के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।