फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता, झारखंड प्रदेश के पूर्व सह संयोजक, झारखंड प्रदेश भाजपा, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ सांवर लाल शर्मा ने रविवार को यहाँ प्रेस के माध्यम से भाजपा के केन्द्रीय नेतृव के द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता सह नामचीन समाजसेवी सरदार अमरप्रीत सिंह काले की भाजपा में ससम्मान वापसी किये जाने एवं उन्हें झारखंड प्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे अत्यंत आवश्यक ओर महत्वपूर्ण कदम बताया।

भाजपा संगठन को मजबूत किये जाने के संबंध में आज जमशेदपुर आये आसाम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी का जमशेदपुर आगमन पर चाय पीने वरिष्ठ भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के निवास पर जाने को जहाँ अमरप्रीत सिंह काले की अत्यंत मजबूत सांगठनिक शक्ति की प्रशंसा करना ओर उन्हें सम्मान देना बताया। वहीं अमरप्रीत सिंह काले की सेवाओं को केन्द्रीय स्तर पर लेने को पार्टी हित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

निश्चित रूप से अमरप्रीत सिंह काले भाजपा को झारखंड प्रदेश में ओर उन्नति के रास्ते पर ले जायेगें. ऐसा कहते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सह समाजसेवी सांवर लाल शर्मा ने अमरप्रीत सिंह काले को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर बधाई दी.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version