फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को काशीडीह स्थित आवास पर ग्रेजुएट कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कमलेश कुमार कमलेन्दु को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया. इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री तन्मय झा तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष  नीतिश कुशवाहा उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, शिक्षा, आधारभूत संरचना, युवाओं के सशक्तिकरण एवं भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर प्रो. कमलेश कुमार कमलेन्दु ने भी देश के विकास एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए तथा मोदी सरकार के जनहितकारी कार्यों की सराहना की.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version