फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक में “सेवा ही लक्ष्य” संस्था द्वारा जरूरतमंद 50 लोगों बीच कम्बल  वितरण किया गया. संस्था के अध्यक्ष मानिक मल्लिक ने कहा कड़ाकेदार ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया जा रहा है. 

किसी व्यक्ति की मौत ठंड के कारण ना हो, संस्था का उद्देश्य है हर जरूरतमंद की सेवा करना यही कंधे से मिलाकर संस्था अपना काम कर रही है. 

इस कार्यक्रम में मानिक मल्लिक, दिनेश जयसवाल, प्रतीक शराफ, मोनू तिवारी, विक्की सोनकर, निक्कू सिंह, रौशन सिंह, महादेव मल्लिक, सजंय सिंह, राकेश दास आदि लोग उपस्थित थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version