फतेह लाइव, रिपोर्टर.
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा संसद शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
फेडरेशन अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि आदिवासियों और झारखंड के लोगों के अधिकारों और कल्याण के लिए शिबू सोरेन के आजीवन प्रयासों को याद किया जाएगा.
सतनाम सिंह गंभीर ने कहा शिबू सोरेन को हम श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.
