जमशेदपुर।

जिला न्यायालय के सीनियर अधिवक्ता रंजन धारी सिंह एंव अधिवक्ता प्रतीक शर्मा के द्वारा न्याय दंडाधिकारी सौदामनी सिंह के आदालत से सिदगोड़ा सूर्य मंदिर मारपीट प्रकरण में सरयू राय खेमे के कई नेताओं को बेल पर रिहा किया गया. इनमें भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री एंव कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, जय सिंह, राजीव चौहान, गौतम धर, ऋषी पाण्डेय शामिल है. सभी शुक्रवार को सरेंडर के बाद जमशेदपुर न्यायालय परिसर से जमानत पर रिहा हुए. सिदगोड़ा कान्ड संख्या 173/2022 , GR no : 748/2023. जमानत पर रिहाई के बाद सजीव आचार्य ने कहा की न्यायालय पर भरोसा और विश्वास था. न्यायालय के आदेश का हमलोग सम्मान करते हुए आगे की लड़ाई जमशेदपुर की जनमानस के हित के लिए संघर्ष विधायक सरयू राय जी के दिशा निर्देश पर जारी रखेंगे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version