फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सिदगोड़ा पुलिस ने गांजा के साथ गिरफ्तार परसुडीह मकदमपुर निवासी पिंकू कर्मकार को मंगलवार को जेल भेज भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 3.71 किलो गांजा बरामद किया है जिसका बाजार मूल्य 1.50 लाख रुपए बताई न रही है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा सप्लाई करने के लिए आ रहा है।

इसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पिंकू पूर्व में परसुडीह ने बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है. वह पंजाब के अमृतसर में भी वह एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल गया था। तीन साल बाद वह जेल से छुटकर बाहर आया था। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version