फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सिदगोड़ा शिव सिंह बागान कॉलोनी स्थित श्री गुरु तेग बहादुर साहेब गुरुद्वारा का नवनिर्मित नया दरबार हॉल सोमवार को संगत को समर्पित किया गया. इस दौरान नए हॉल में गुरु महाराज जी का प्रकाश किया गया. इससे पहले गुरु महाराज का प्रकाश ग्राउंड फ्लोर में होता था, परंतु नया नवनिर्मित स्थान बनने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश नए हॉल में कर दिया गया.

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में बनाए गए इस स्थान को स्थापित करने वाले परिवार स्वर्गीय शिवदेव सिंह की पत्नी माता गुरदीप कौर, बड़े पुत्र मनोहर सिंह रनजोत सिंह, प्रीतपाल सिंह, परमजीत सिंह, हरिंदर सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, अकाली दल धर्म प्रचार कमेटी के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा एवं रविंद्र सिंह ने अपने संबोधन में 1965 में बनाए गए गुरुद्वारा साहब एवं शिव सिंह बागान कॉलोनी स्थापित करने वाले अपने समय काल में जमशेदपुर के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय शिवदेव सिंह को भी याद किया गया.

स्वर्गीय शिव देव सिंह के बड़े पुत्र मनोहर सिंह ने कहा कि यह मेरे पिताजी स्वर्गीय शिवदेव सिंह एवं उनके चार-पांच दोस्तों की सोच को पूरा किया गया है. इस मौके पर वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, जयमल सिंह, करनैल सिंह, हरदीप सिंह, सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर, सतनाम कौर, रविंदर कौर आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version