1984 सिख दंगा के इंसाफ़ की लड़ाई में सतनाम सिंह गंभीर को मेरा सहयोग मिलता रहेगा: सरयू राय






































फतेह लाइव, रिपोर्टर।
1984 सिख दंगा पीड़ितों को इंसाफ़ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर के निवेदन पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने 1984 सिख दंगा के पीड़ित परिवारों को इंसाफ़ दिलाने के लिए झारखंड विधानसभा में मामला उठाया था। इसलिए आज फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर एवं मानगो गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह इंदर के नेतृत्व में बिस्टुपुर स्थित उनके आवास पर आवाज़ ए सिख क़ौम के सम्मान से नवाज़ा गया।
इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि हमें भरोसा है की हमारी इंसाफ़ की लड़ाई में सरयू राय सहयोग करते रहेंगे। सरयू राय ने भरोसा दिया कि 1984 सिख दंगा के इंसाफ़ की लड़ाई में सिख समाज एवं सतनाम सिंह गंभीर को हमेशा उनका सहयोग मिलता रहेगा। इस दौरान इंदरजीत सिंह पनेसर, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह गिल, त्रिलोक सिंह, पुरन सिंह, गुरदीप सिंह सैनी इंदरपाल सिंह भाटिया अवतार सिंह भी मौजूद थे।