नन्ही बच्ची गुरबाणी कौर के कीर्तन ने मोहा मन, प्रधान परमजीत कौर ने दिया साथ, देखें – Video 

लखविंदर ने बनाई 10 मेंबरी कमेटी, थाना प्रभारी पहुंचे, दिया संदेश जमशेदपुर पुलिस का बढ़ाएंगे मान, अंदर देखें – Video

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गुरुद्वारों में प्रधान बनने का इतिहास बन रहा है. यह कोल्हान के गुरुद्वारों में (एक दो को छोड़) परम्परा अनुसार चुनाव होते हैं. 2026 का यह साल भी खासकर सिखों का महापर्व हैं (सिख राजनेताओं के लिए). हर ओर खालसा के अवतार दिहाड़े की धूम और श्रद्धा देखी जा रही है. हर गुरूद्वारे का संविधान है. जहां उस पर अमल कराने में विशेष बल दिया जा रहा है.

पूरा सिख समाज इस पर नजर बनाये हुए है. इसी कड़ी में मंगलवार को गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में प्रधान पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए लखविंदर सिंह को तीसरी पारी खेलने का तोहफा संगत ने दिया. सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला ने प्रधान लखविंदर और उनकी नई टीम को बधाई दी है.

खैर, लखविंदर सिंह ने संगत के इस आदेश को सराखों पर लिया. इतिहास रचा. नए लोगों को कमेटी में शामिल करते हुए उन्हें ऐसी जिम्मेदारी दी गई, कि अगली बार वह गुरु घर की सेवा संभाल कर सकें. यह काबिले तारीफ है.

बहरहाल, लखविंदर सिंह ने 10 सदस्यीय कमेटी में दूसरों को अगली पारी खेलने का मौका दिया है. वहीं अपनी पूर्व कमेटी के वरीय उपाध्याक्ष टीटू को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी है. इस दौरान लखविंदर सिंह ने अपनी खाता बही को भी सार्वजनिक किया.

जो मांगे ठाकुर अपने से सोइ सोइ देवे…

इस मौके पर खालसा साजना दिवस की धूम गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में देखने को मिली. पूरी श्रद्धा के साथ संगत गुरु दरबार में नतमस्तक हुई. परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार भी कमेटी के बुलावे पर आये. सम्मानित होने से पहले उन्होंने संगत से वादा किया कि वह जमशेदपुर पुलिस का मान बढ़ाएंगे. किसी अनहोनी की जानकारी होने की सूचना दें, त्वरित कार्रवाई करेंगे. उन्होंने संगत को पर्व की बधाई भी दी. इससे पूर्व संगत ने गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा संचालित धार्मिक अनुष्ठान में खुद को गुरु वचनों में लीन किया.

रामदासभट्ठा से बीबी रविंद्र कौर एंड टीम, छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ की छोटी बच्ची गुरवाणी कौर, जस्सी कौर ने गुरुजस गायन कर संगत का मन मोहा. अंत में संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया. सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर ने भी नन्ही बच्ची का हौंसला बढ़ाया और साथ में कीर्तन किया. खास बात देखने को मिली कि जस्सी कौर और गुरवाणी ने अपनी भेंट गुरु की गोलक में डाल दी, जिसे संगत ने खूब सराहा.

गोलपहाड़ी गुरुद्वारा की नई कमेटी पर एक नजर

चेयरमैन – इंद्रजीत सिंह

प्रधान – लखविंदर सिंह

कार्यकारी प्रधान – चरणजीत सिंह बंटी

महासचिव – गुरशरण सिंह टीटू

संयुक्त महासचिव – तलविंदर सिंह

सचिव – सविंदर सिंह

कोषाध्यक्ष – गुरविंदर सिंह मिंटू एवं चरणजीत सिंह भोला

सलाहकार – बलविंदर सिंह बिन्दा

ऑडिटर – रंजीत सिंह मथारू.

 

 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version