फतेह लाइव, रिपोर्टर.
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जमशेदपुर महानगर के द्वारा प्रशासन एवं सोनारी आर्मी कैंप में जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया. साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा एवं थाना के पुलिस कर्मियों के साथ भी यह त्यौहार मनाया गया.
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सविता सिंह और दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका शोभा पाठक, ज्योत्सना सरकार, मनुश्री, मातृशक्ति प्रखंड सह प्रमुख मल्लिका प्रमाणिक, अर्चना सिंह उपस्थित रही. यह जानकारी प्रदीप सिंह, प्रचार प्रसार विभाग विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर महानगर ने दी.