फतेह लाइव, रिपोर्टर।
शहर के चर्चित डेंटल डॉक्टर हरविंदर सिंह के पिता स्वर्गीय मोहन सिंह की अंतिम अरदास का कार्यक्रम गुरुद्वारा साहेब सोनारी में गुरुवार को संपन्न हुआ. इस मौके पर सभी वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके पिता द्वारा दिए गए संस्कारों के कारण ही डॉक्टर हरविंदर सिंह एक अच्छे डॉक्टर के रूप में जाने जाते हैं.
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह, हरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जगतार सिंह नागी, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, जसवंती कौर, हरजीत कौर, कमलेश कौर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version