Jamshedpur : भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कमलपुर मंडल में विशेष बैठक आयोजित

SHARE:

अभियान को प्रभावी बनाने पर बनाई गई रूपरेखा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर महानगर अंतर्गत कमलपुर मंडल कार्यालय में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उपरोक्त बैठक मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य रूप से जिला के अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं मंडल के प्रवासी अनिल सिंह उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल में चल रहे सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करना था। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया, जिसमें अभियान को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मौके पर कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आधार है। उन्होंने सभी से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। भाजपा का यह सदस्यता अभियान न केवल नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखता है, बल्कि पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मंडल सदस्यता प्रवासी प्रभारी अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह जी, सदस्यता प्रभारी सिंधु महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा सहित मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें