WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Sports : राष्ट्रीय खेल दिवस पर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिछी शतरंज की बिसात, अंडर-8 व अंडर-10 के 36 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

राष्ट्रीय खेल दिवस और सर दोराबजी टाटा की जयंती के अवसर पर टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग तथा ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन (ESDCA) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर-8 और अंडर-10 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों के बालक एवं बालिकाओं सहित कुल 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, ओडिशा के एरिया मैनेजर अनुरक्त स्वैन तथा ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के पूर्व सचिव बलबीर सिंह सोहेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वहीं, समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शुभम नायक और संजय मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं ESDCA के सचिव जयंत कुमार भुइयां, चीफ आर्बिटर आईए विशाल कुमार मिंज तथा टाटा ट्रेनिंग सेंटर के चेस कोच एवं एसएनए सौखिन कुंडू भी मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों के बीच शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से टाटा चेस सेंटर, पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और रणनीतिक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

आयोजकों ने शतरंज खिलाड़ियों, अभिभावकों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और खेल प्रेमियों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर