फतेह लाइव, रिपोर्टर।






































झारखंड में डीएसपी स्तर के 96 अधिकारियों का तबादला हुआ है। चाईबासा में पदस्थापित डीएसपी सुधीर कुमार को जमशेदपुर का सिटी डीएसपी बनाया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थापित अंजनी कुमार तिवारी को सीसीआर डीएसपी बनाया गया है। इसके अलावा अपराध अनुसंधान में पदस्थापित संजय कुमार को डीएसपी वन और चांडिल क्षेत्र के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह को जमशेदपुर का नया ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। इसके अलावा रांची अपराध अनुसंधान विभाग से तौकीर आलम को डीएसपी विधी व्यवस्था, वचनदेव कुजूर को पटमदा डीएसपी बनाया गया है। कुजूर इससे पूर्व एसीबी रांची में थे। किरीबुरु के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर को घाटशिला एसडीपीओ बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थापित डीएसपी संदीप भगत को मुसाबनी डीएसपी बनाया गया है। निरंजन तिवारी को डीएसपी मुख्यालय टू बनाया गया है। मालूम हो कि अंजनी तिवारी, सुधीर कुमार, संजय कुमार सिंह इससे पूर्व जमशेदपुर शहर में थानेदारी कर चुके हैं। तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारियों के रूप में इनकी गिनती होती थी।