फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पुलिस ने सुंदरनगर थाना क्षेत्र से रंगदारी मांग रहे एक अपराधी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार अपराधी विधाता तंतु भाई सुंदरनगर का रहने वाला है. वह डकैती सहित विभिन्न कांडों में अब तक छह बार जेल जा चुका है.

गुरुवार को एसएसपी कार्यालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को जानकारी दी की वह पिछले कई दिनों से एक महंगी कार से घूम घूम कर क्षेत्र के दुकानदारों को पिस्तौल का भय दिखा कर रंगदारी का मांग कर रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई.

इसी बीच पोस्ट ऑफिस रोड के समीप अपराधी के होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया. जिसके पास से एक पिस्टल एक गोल्फ स्टिक और मोबाइल बरामद की है. पुलिस गिरफ्तार अपराधी के पिछले दिनों सीतारामडेरा क्षेत्र में हुई हत्याकांड के मामले में भी जांच कर रही है, फिलहाल पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version