Breaking News
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग The Story of the Jamshedpur Police : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने शिक्षकों को लगाया तिलक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में शिक्षक दिवस का उत्सव आरंभ किया गया। इस अवसर पर सचिव गौरव बचन,
शिक्षाविद् दिलीप मंगराज, प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर और सभी सम्मानित व्याख्यातागण उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का अभिनंदन उन्हें तिलक लगा कर और पुष्प अर्पित कर किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सचिव गौरव बचन ने कहा कि एक सच्चा शिक्षार्थी अपने सीखने के सामर्थ्य को बढ़ाता है।

मुख्य अतिथि दिलीप मंगराज जी ने कहा कि आज के शिक्षकों को अपने दायित्व का भान होना चाहिए और सतत सीखने के लिए आतुर रहना चाहिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि शिक्षक दिवस सिर्फ एक आयोजन भर नहीं होकर चिंतन और मनन करने वाला दिवस होना चाहिए ताकि शिक्षक समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को समझ सकें ।

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन और शिक्षक दिवस पर वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। सभी व्याख्यातागणों के लिए गेम का आयोजन भी किया गया था। इस कार्यक्रम में सभी व्याख्यातागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्रा स्नेहा विश्वकर्मा और लिलिमा भगत ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दीपिका पेरियार ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर