स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, डॉक्टर बन समाजसेवा करेगी तपस्या
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर से टेल्को हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन चटर्जी एवं महुआ चटर्जी की बेटी तपस्या चटर्जी इस वर्ष जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2025-2026 में “सोशल मीडिया स्टार” के खिताब से नवाजी गई. उक्त प्रतियोगिता में पूरे देश से अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें तपस्या चटर्जी ने 28 प्रतिभागियों (आयु वर्ग 11-12) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया स्टार का खिताब अपने नाम किया.
तपस्या की इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार व परिजन काफी गौरवांवित हैं. तपस्या चटर्जी की माता महुआ चटर्जी ने बताया कि सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से यूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के बारे में जुलाई 2025 में जानकारी मिली. जिसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत प्रतियोगिता में भाग लिया. इंट्रोडक्शन एवं परफॉर्मेंस के आधार पर सफलता मिलती गई.
उन्होंने बताया कि जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का फाइनल जयपुर में 6, 7 एवं 8 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया. जिसमें पहले दिन ट्रेनिंग, दूसरे दिन कल्चरल एवं तीसरे दिन गाउन राउंड हुआ. तीनों राउंड में 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें तपस्या चटर्जी ने बेहतर फरफॉर्मेंस करते हुए सोशल मीडिया स्टार व जूनियर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया.
ज्ञातब्य हो कि तपस्या चटर्जी के पिता तुहीन चटर्जी पेशे से शिक्षक हैं. जबकि माता महुआ चटर्जी टाटा मोटर्स की कर्मचारी हैं. तपस्या चटर्जी ने बताया कि उसका सपना डॉक्टर बनना है. जिससे चिकित्सा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर वह समाज सेवा कर सके. वैसे जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सफलता मिलने के बाद तपस्या चटर्जी को मुंबई के फिल्म निर्माताओं द्वारा बंगला फिल्म में बाल कलाकार का रोल करने का भी ऑफर मिल रहा है।

