जमशेदपुर।

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर में स्थित श्याम कुंज अपार्टमेंट (G+5) में लिफ्ट से गिर कर एक व्यक्ति जिनका नाम मुचिरम कर्मकार, उम्र करीब -56 वर्ष, पिता-मधुसुदन कर्मकार, पता-7/2254, राजेंद्र आश्राम के पास, देवनगर, थाना-सीतारामडेरा, जिला-पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर की मृत्यु हो गयी। घटना की जानकारी पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची. उक्त अपार्टमेंट में रहने वाले लोगो से पूछ-ताछ में बताया गया की उक्त अपार्टमेंट में 5th फ्लोर में रहने वाले कैलाश अग्रवाल की बेटी प्रियंका धानुका के यहाँ मृतक अपने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने हेतु आज पहली बार छोड़ने आयें थें। लिफ्ट चलाने की जानकारी नहीं होने के कारण उक्त व्यक्ति (मृतक) के द्वारा इमरजेंसी वायर खींच कर पाँचवी फ्लोर में लिफ्ट का दरवाजा खोल कर लिफ्ट के गेट से प्रवेश कर गये, जबकि लिफ्ट उस समय ग्राउंड फ्लोर पर था, जिस कारण से मुचीराम कर्मकार पांचवे फ्लोर से सीधा नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रुकी लिफ्ट के छत पर आ गिरे जिससे वो घायल हो गये।

अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगो एवं गार्ड के सहयोग से उन्हें इलाज हेतु MGM अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक द्वारा मुचिराम कर्मकार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजन द्वारा घटना के संबध में अब तक आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है। पुलिस ने शव को सुरक्षार्थ MGM अस्पताल शीतगृह में रखा दिया गया है और पुलिस अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version