फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी क्वार्टर नंबर डीएस 49 निवासी अभय कुमार के घर चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विक्की की निशानदेही पर चोरी किए गए गहनों को बरामद कर लिया है। बरामद गहनों की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि 7 मार्च को अभय अपने परिवार संग शहर से बाहर गए थे। 19 मार्च को वापस लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। जांच के आधार पर पुलिस ने विक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विक्की ने चोरी में संलिप्तता स्विकार की जिसके बाद विक्की की निशानदेही पर चोरी के सारे गहने बरामद कर लिए गए। हालांकि चोरी के नकद को विक्की ने खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
