WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Thief : उलीडीह – दो घरों में बीती रात ताला तोड़कर लाखों की चोरी

SHARE:

गृह प्रवेश की तैयारी कर रहा था परिवार और हो गई चोरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर कॉलोनी एवं एकता कॉलोनी में बीती रात चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए का समान चोरी कर लिया। महावीर कॉलोनी के रहने वाले बबलू प्रसाद एवं एकता नगर के रहने वाले जितेंद्र प्रसाद ने भाजपा नेता विकास सिंह को चोरी की घटना की जानकारी देते हुए अपने घर में बुलाकर बताया कि बबलू प्रसाद का घर में एवं जितेंद्र प्रसाद के घर में गृह प्रवेश की तैयारी चल रही थी। दोनों मकान में चोरों ने रात को ताला कटर से काटकर लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महावीर कॉलोनी के रहने वाले बबलू प्रसाद के घर में कल देर शाम तक बिजली मिस्त्री के द्वारा बिजली के उपकरण लगाने के कार्य चल रहे थे। काम समाप्त होने पर बाहर से ताला बंद कर बबलू अपने मजदूरों के साथ अपने पुराने घर चले गए। सुबह जब जाकर देखा तो बाहर का ताला कटा हुआ था। कुंडी टूटी हुई थी। घर के अंदर प्रवेश करके जितने बिजली के उपकरण और तार लगे हुए थे, सारे चोरी कर ले गए। 

दूसरी और बबलू के घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित जितेंद्र प्रसाद के घर में गृह प्रवेश की तैयारी अंतिम चरण पर थी। देर रात घर पर कोई था नहीं, चोरों ने ताला को कटर से काटकर घर के अंदर प्रवेश कर जितने भी नल एवं सेनेटरी फिटिंग लगे हुए थे। सारे सामान तोड़कर एवं खोलकर रफू चक्कर हो गए।

जितेंद्र प्रसाद ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि लगभग डेढ़ लाख की क्षति चोरों ने पहुंचा दी। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पुलिस प्रशासन का भय नाम कि चीज है अपराधियों में तनिक भी नहीं है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में कटर से कल और गेट कट कर अंदर प्रवेश करके लाखों का माल टपा लेना पुलिस को चुनौती देने के समान है।

*गश्ती केवल हाईवे में वसूली के लिए होती है – विकास सिंह*

विकास सिंह ने कहा कि पुलिस की जो गश्ती दल है उसकी गस्ती रात के समय केवल एन एच 33 में पुआल गाड़ी, मुर्गा गाड़ी, सब्जी गाड़ी मछली गाड़ी सहित स्क्रैप गाड़ी से रुपया वसूलने के लिए करती है। विकास सिंह ने कहा दुर्गा पूजा के बाद चोरी और नशा के सामान की बिक्री के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर