फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में चोरों ने एक ही रात में दो शराब दुकानों को अपना निशाना बनाया. चोरों ने मानगो चौक स्थित कंपोजिट शराब दुकान औऱ साकची सागर होटल के पास स्थित शराब दुकान में चोरी की. मानगो में चोरों ने दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को काटकर दुकान के अंदर से कैश बॉक्स और महंगी शराब की चोरी कर ली. दुकान के प्रभारी ने बताया कि रविवार रात 10 बजे उन्होंने नकद मिलान करने के बाद दुकान बंद किया और अपने घर चले गए. सोमवार सुबह जब दुकान खोला तो पाया कि दुकान के उपर लगा एस्बेस्टस टूटा हुआ है और कैश बॉक्स गायब है. प्रभारी के अनुसार दुकान में लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये नकद होगा वहीं कई महंगी शराब भी गायब है.

इधर, चोरों ने साकची स्थित शराब दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. सुबह जब दुकान के प्रभारी भोला प्रसाद दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दुकान में लगा ताला गायब है.उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और उत्पाद विभाग को दी. भोला ने बताया कि दुकान में रखा 2.70 लाख रुपये नकद और शराब की चोरी हुई है. दोनों मामलों में थानों में लिखित शिकायत दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version