फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नए उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की. उन्होंने जिले में चल रहे सरकार के विकास कार्यों की गहन समीक्षा कर उन्हें धरातल पर उतारकर उन्हें तीव्र गति देने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की.

तिवारी ने जिले में उनके योगदान के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि राजीव रंजन की एक अनुभवी एवं सशक्त प्रशासक के रूप में पहचान है. मुझे पूरा विश्वास है कि इनके नेतृत्व में जिले में सुस्त पड़े विकास कार्यों को तीव्र गति मिलेगी. इस अवसर पर तिवारी के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एलबी सिंह,  राजेश वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version