Jamshedpur : भाजपा नेता शिव शंकर सिंह के महाभोग के आयोजन में उमड़ी हजारों की भीड़, पीएम के जन्मदिन का केक भी काटा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के केबुल टाऊन, गोलमुरी स्थित कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना के उपरांत महाभोग कार्यक्रम के आयोजन में हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े : Giridih : गिरिडीह में नीति आयोग के तहत संपूर्णता अभियान के अंतर्गत विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग इस भोग वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और भगवान विश्वकर्मा जी को भोग लगा प्रसाद ग्रहण किया। पूजन के उपरांत दिन से ही लगा रहा लोगों का तांता, बारी बारी से लोगों का शिव शंकर सिंह से मिलने का सिलसिला जारी रहा।

आज विश्वकर्मा पूजा के दिन ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिवस है। इस देखते हुए भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने जन जन के चहेते और विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का जन्मदिन महंत श्री विद्यानंद सरस्वती जी महाराज जी के हाथों से केक कटवाकर मनाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें