प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने उनके ओजस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व का अनुसरण करने की अपील की
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल की 33वीं पुण्यतिथि बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को मनाई गई। इस अवसर पर शाम पांच बजे टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह और सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय वीजी गोपाल के ओजस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन और यूनियन के कार्यों में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज और श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे समेत कार्यकारिणी समिति के कई सदस्य और यूनियन के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय वीजी गोपाल के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।


































