फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के न्यासी, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवर समिति सदस्य, लघु उद्योग भारती के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोल्हान क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार तिवारी का निधन आज प्रात: 4:00 बजे हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद पार्वती श्मशान घाट पर किया गया।

अंतिम संस्कार में तुलसी भवन से जुडे़ कार्यकारिणी सदस्यों एवं साहित्यकारों में मुरलीधर केडिया, इंदर अग्रवाल, सुभाषचंद्र मुनका, डाॅo प्रसेनजित तिवारी, विमल जालान, विद्यासागर लाभ, प्रसन्न वदन मेहता, वंदे शंकर सिंह, डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, डाॅo अजय कुमार ओझा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वसंत जमशेदपुरी, अशोक पाठक स्नेही, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, नीलाम्बर चौधरी, शेषनाथ सिंह शरद, राजेन्द्र राज, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, जितेश तिवारी, राजेश साहु के अलावा अन्य अनेक साहित्यकार, समाजसेवियों ने शमशान घाट पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि दी।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version