फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोलमुरी में दो कारें आपस में टकरा गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है, पर दोनों कारों को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों वाहन मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कारें गोलमुरी से साकची की ओर जा रही थी।

गोलमुरी गोलचक्कर के पास आगे चल रही कार ने ब्रेक लगाया। इतने में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों कारों को नुकसान पहुंचा।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version