WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : वज्रपात की चपेट में आए दो किशोर, हालत गंभीर

SHARE:

फतेह लाइव, रेपोर्टर। 

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंकाधासा गांव में रविवार देर शाम बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है।

घायलों की पहचान कोंकाधासा गांव निवासी 15 वर्षीय दीपक सिंह और 17 वर्षीय फतू सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों रविवार शाम तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों कुछ अन्य युवकों के साथ तालाब के किनारे स्थित कुसुम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसी बीच तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दीपक और फतू आ गए। वज्रपात की तेज आवाज के बाद दोनों किशोर मौके पर ही बेहोश हो गए। उनके साथ मौजूद अन्य युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

साथ मौजूद युवकों ने तत्काल घटना की जानकारी गांव में दी। सूचना मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई।

बताया गया कि करीब दो घंटे बाद दोनों किशोरों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू किया। सोमवार को चिकित्सकों ने बताया कि वज्रपात से घायल दोनों किशोरों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर