फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में भी संयुक्त फोरम ऑफ यूनियन बैंक के आह्वान पर अखिल भारतीय स्तर पर एक दिवसीय हड़ताल आयोजित की गई। यह हड़ताल बैंको में सभी पदों पर पर्याप्त बहाली, वर्षो से सेवा प्रदान वाले अस्थाई कर्मचारियों को स्थायीकरण के लिए तथा अप्रेनटिसशिप और आउटसोर्सिंग तथा ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ आहूत की गई।
पूरे सिंहभूम जिले में यह हड़ताल सफल रही। यूनियन बैंक के बेफी के सदस्यो ने मुस्तैदी के साथ शाखाओं के सामने खड़ा होकर नारेबाजी कर
हड़ताल कर मांगो को उछाला।
सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एन सिंह तथा महासचिव सुजय राय ने यूनियन बैंक के इकाई के नेता जी.सी.तिवारी, शंकर दयाल, रामजी सिंह तथा संजय कुमार के नेतृत्व में हुई इस हड़ताल को अंजाम देने वाले सभी साथियो को हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के अन्य नेतृत्वकारी साथी ए.के.मैत्रा, बिमान दासगुप्ता, मंतोष चक्रवर्ती, सुब्रतो कडु, तापस दास और सी वेकंट राव आदि भी मौजूद थे।