Breaking News
Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : वेतन बढ़ोतरी को लेकर हुए विवाद में यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह की बेरहमी से पिटाई

SHARE:

  • वेंडर ने जान से मारने की दी धमकी, एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह को ड्राइवरों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जबरदस्त पिटाई का शिकार होना पड़ा. दरअसल, जय किशोर सिंह हाल ही में ड्राइवरों के वेतन में 22500 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर भूख हड़ताल पर थे, और गुरुवार को धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंपनी प्रबंधन को यह आदेश दिया गया कि सभी ड्राइवरों को यह वेतन दिया जाए. इसके बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई. लेकिन शुक्रवार को यूनियन के अध्यक्ष को वार्ता के नाम पर टाटा कंपनी के वेंडर नितिन इंटरप्राइजेज द्वारा आदित्यपुर पुल के पास बुलाया गया, जहां पहले उनकी सोने की चैन, अंगूठी और डेढ़ लाख रुपये छीनने के बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गई.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : रांची स्टेशन पर आरपीएफ ने किया देवघर से भागी नाबालिग का रेस्क्यू

Gambhir Car Associate Motion Ads

वेंडर ने जय किशोर सिंह को जान से मारने की दी धमकी

पिटाई के दौरान जय किशोर सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस हमले में यूनियन के अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान अवस्था में एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है. जय किशोर सिंह ने आरोप लगाया कि वेंडर ने उनसे कहा कि टाटा स्टील ने उन्हें पिटाई करने का आदेश दिया था. इस घटना के बाद, ट्रेलर ओनर यूनियन के सदस्य व कार्यकर्ता इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अब इस मामले की जांच के लिए पुलिस और प्रशासन को कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर