फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

प्रेस क्लब-राँची में झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति द्वारा अलंकरण समारोह सह सरकार का आभार ज्ञापन कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार वसंत जमशेदपुरी को रघुनाथ महतो सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर वसंत जी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य सह वरिष्ठ साहित्यकार महुआ मांझी की गरिमा मयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। सम्मान समारोह में संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिरोमणि महतो के अलावा वरिष्ठ साहित्यकार शंभू बादल, विद्याभूषण, चंद्रिका प्रसाद ‘देशदीप’ के साथ नगर के अनेक प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मामचंद बसंत सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version